बलिया, मई 5 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। ज्ञापन में सरयू नदी के कटान का मुद्दा प्रमुख रहा। बताया गया कि खरीद, पुरुषोत्तम पट्टी, जिन्दापुर, बिजलीपुर, निपनिया, बहदुरा और असना टूकड़ा नंबर दो गांवों में कटान तेजी से हो रहा है। सैकड़ों एकड़ भूमि नदी में समाहित हो चुकी है। पुरुषोत्तम पट्टी और जिन्दापुर के पास नदी का बहाव गांव के नजदीक पहुंच जाने से ग्रामीणों में भय है लेकिन प्रशासन बेफिक्र है।विधायक यह भी पढ़ें- नाली निर्माण कार्य अधर में लटका, ग्रामीणों में आक्रोश ने बताया कि वर्ष 2024-25 में तत्कालीन डीएम के...