सर्वे : 16 माह बाद तय दायरा तोड़ सकती है खुदरा महंगाई
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों और खाद्य पदार्थों के महंगा होने से जून महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.2 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो करीब 18 महीनों में यह पहली बार होगा, जब महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के चार फीसदी के तय लक्ष्य को पार कर जाएगी। मिंट के सर्वे में शामिल 18 अर्थशास्त्रियों ने अनुमान जताया है कि मई में 3.9% पर रहने के बाद जून 2026 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई दर बढ़कर 4.2% हो जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी है। मई के दूसरे पखवाड़े में ईंधन के दाम कई बार बढ़ाए गए थे। मई के आंकड़ों में इसका आंशिक असर ही शामिल हुआ था, जबकि जून में पूरे महीने का प्रभाव दिखाई देगा। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.