सर्वेश और पवन बने राष्ट्रीय परिषद के सदस्य
प्रयागराज, अगस्त 13 -- आम आदमी पार्टी (आप) प्रयागराज के जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव को और काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी को पार्टी का राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया है। पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में सर्वेश यादव और पवन तिवारी को माला पहनाकर स्वागत किया। सर्वेश यादव और पवन तिवारी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन और जनता के प्रति और अधिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नीरज, अंजली मिश्रा, गोपेश त्रिपाठी, रेणुका राय, रविन्द्र श्रीवास्तव, अमन कुमार, मोहम्मद अजमल,गणेश चौरसिया, अरुण कुशवाहा, मित्रा कैथवास आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छवि राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.