सर्वेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक व विशाल भंडारे का आयोजन
सासाराम, जून 11 -- दावथ, एक संवाददाता। प्रखंड के बिठवां मोड़ के पास सड़क के पूर्वी छोर पर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव के रुद्राभिषेक से हुई। मुख्य पुरोहित रामजी तिवारी ने विधि-विधानपूर्वक पूजन एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। पूर्व मुखिया चंद्रमा सिंह ने बताया कि मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष विशेष हवन-पूजन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.