धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, वरीय संवाददाता श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा जयप्रकाश नगर में रविवार को निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 95 मरीजों जिसमें आठ बच्चे शामिल थे, उनकी जांच की गई। सभी मरीजों को दवाई एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया। सर्वेश्वरी आश्रम के सदस्यों ने बताया कि पूरे राज्य के विभिन्न जिलों से लोग पहुंचे। इसके साथ-साथ बंगाल, बिहार से भी लोग पहुंचे और जांच करायी। मरीजों को दवाइयां दी गईं। साथ ही उन्हें नशा से दूर रहने, परहेज करने और उचित खान-पान रखने संबंधी सलाह भी वैद्य रणजीत ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.