पूर्णिया, अप्रैल 15 -- पूर्णिया। भारत सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पूर्णिया स्थित ग्राम कोहबरा चंपानगर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान स्वर्गीय गिरजा नाथ पाठक के द्वारा हस्तलिखित पांडुलिपि प्राप्त हुआ। उनके पौत्र त्रिलोकनाथ पाठक और विभूति नाथ पाठक के द्वारा यह बताया गया कि यह हस्तलिखित पुस्तक 1860 से 1875 में लिखा गया था। वर्तमान में यह पांडुलिपि राजेश नाथ पाठक के यहां उपलब्ध है। भ्रमण के दौरान जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल एवं केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार एवं संबंधित परिवार के सदस्यगण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पांडुलिपियों को मिलेगा डिजिटल अवतार, जनपद में सर्वे शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.