गंगापार, मार्च 28 -- राजकीय महाविद्यालय परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से 21 से 28 मार्च तक प्लांट सर्वे एंड बॉटनिकल नॉलेज पर आधारित कार्यक्रम हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध विभिन्न पौधों की पहचान करना तथा उनके वैज्ञानिक, औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व के विषय में विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर का विस्तृत सर्वेक्षण कर 50 से अधिक पौधों की पहचान की। इस दौरान नीम ,तुलसी सहित विभिन्न पौधों के वैज्ञानिक नाम, परिवार, उपयोग एवं विशिष्ट लक्षणों का गहन अध्ययन किया। साथ ही विद्यार्थियों ने पौधों की फोटोग्राफी, डाटा संग्रहण तथा डिजिटल माध्यमों की सहायता से उनकी पहचान की। कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में प्रत्येक पौधे के लिए क्यूआर टैगिंग की व्यवस्था की गई, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.