पटना, जुलाई 1 -- बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर छिड़े सियासी घमासान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा पलटवार किया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि वह सर्वेंट क्वार्टर में पैदा हुए। उनके पिता लालू प्रसाद यादव की राजनीति वेटनरी कॉलेज (पटना) के दो कमरों से शुरू हुई। अगर वे फिर से दो कमरों में चले जाएंगे, तो भी उन्हें कोई तकलीफ नहीं होगी। तेजस्वी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सम्राट सरकार द्वारा राबड़ी देवी को पटना का 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली करने का लगातार नोटिस देकर लालू परिवार को 39 हार्डिंग रोड में शिफ्ट होने के लिए कहा जा रहा है। पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत के मौके पर तेजस्वी ...