भभुआ, मार्च 14 -- किसान संघर्ष मोर्चा व भारतीय किसान मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल ने रखी मांग बाढ़ से धान की क्षति के इनपुट के रद्द आवेदन में सुधार का मौका देने को कहा भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। चांद प्रखंड में भारत माला परियोजना से बन रही एक्सप्रेस-वे निर्माण और आने-जाने के लिए सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। किसान संघर्ष मोर्चा एवं भारतीय किसान मजदूर यूनियन के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर किसानों ने खेती करने एवं आवागमन के लिए सर्विस रोड की मांग उठाई। किसानों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष विमलेश पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के साथ बैठक में कई किसानों की कई समस्यायों को उठाया गया। उन्होंने ने कहा किसानों के साथ बैठक में चांद प्रखंड में बाढ़ एवं बेमौसम बरसात से किसानों के ध...