कानपुर, फरवरी 1 -- चकेरी, संवाददाता। शिवकटरा में चोर ने एक बाइक सर्विस सेंटर का शटर तोड़कर गल्ले में रखे 37 हजार रुपये पार कर दिए। संचालक को इसकी जानकारी हुई तो उसने चकेरी थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। रेलबाजार के सुजातगंज निवासी शाहिद के अनुसार उनका शिवकटरा जीटी रोड में बाइक सर्विस सेंटर है। बताया कि बीती 29 जनवरी को उनके पास ऑयल कंपनी को देने के लिए 37 हजार रुपये रखे थे। उस दिन कंपनी के कर्मचारी रुपये लेने नहीं आये। जिसके बाद देर शाम को उन्होंने 37 हजार रुपये अपने गल्ले में रख दिये और दुकान बंद कर घर चले गये। दूसरे दिन जब वे दुकान पहुंचे तो शटर टूटा था। अंदर जाकर देखा तो गल्ला टूटा मिला और उससे रुपये भी गायब थे। उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि चोरी का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.