बक्सर, मई 24 -- पेज- तीन के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टेक कंपनी के सर्विस सेंटर से करीब पौने आठ लाख रुपये की मोबाइल एसेसरीज गायब हो गई। इस मामले में सर्विस सेंटर इंचार्ज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।डाउसन टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी के एचआर मैनेजर अजीत कुमार पांडेय ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। उनके मुताबिक शहर के गोलंबर के पास कंपनी का सर्विस सेंटर है। इसकी जिम्मेदारी सिमरी निवासी आदित्य राज संभालते हैं। बीते दिनों सेंटर के निरीक्षण के दौरान 7 लाख 76 हजार 134 रुपये की मोबाइल एसेसरीज गायब पाई गई। इस मामले में जब सेंटर इंचार्ज से पूछताछ की गई तो उन्होंने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए सारे सामान लौटाने का भरोसा दिया। लेकिन बाद में उन्होंने धमकी देनी शुरु कर दी और कहा कि निरीक्षण करने आओगे तो मारकर टांग तोड़ दूंगा। सर्विस सेंटर का बच...