धनबाद, फरवरी 25 -- बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में संचालित जीटीए आउटसोर्सिंग कंपनी के कैलूडीह पैच में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेंटेनेंस कार्य पर जा रही सर्विस वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन कर्मी घायल हो गए, जबकि दो कर्मी बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि सभी कर्मी सर्विस वैन पर सवार होकर हॉल रोड के रास्ते कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। इसी बीच आगे रास्ता ठीक नहीं होने के कारण दो कर्मी वाहन से उतरकर पैदल आगे बढ़े। रात में हुई बारिश के कारण सड़क पर काफी फिसलन हो गई थी। वाहन को बैक करने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और वैन अचानक पलट गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद अन्य कर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और वैन में फंसे कर्मियों को बाहर निकाला। घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.