बगहा, मार्च 17 -- शहर के बीचोबीच गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर बड़े वाहन से आए दिन हादसे हो रहे हैं। सर्विस लेन पर कब्जा होने से बाइक, साइकिल व पैदल भी लोग मुख्य लेन से चल रहे हैं। दो दिन पहले ही सुप्रिया रोड में भीषण हादसा हुआ था। इसमें बाइक सवार कूरियर ब्वाॅय की मौत हो गई व स्कूटी सवार मां-बेटी बुरी तरह घायल हो गई। इसमें मां को एक हाथ गंवाना पड़ा। बीते छह महीने के दौरान हरिवाटिका से छावनी तक आधा दर्जन लोगों की जान एनएच पर हुए हादसे में जा चुकी है। नगर निगम और जिला प्रशासन की लापरवाही से एनएच लोगाें के लिए काल बन गया है। दबाव पड़ने पर प्रशासन हल्का अतक्रमण हटा देता है, लेकिन उसके अगले दिन ही एनएच पर फिर से अतिक्रमाण कर लिया जा रहा है। एनएच के सर्विस लेन पर पूरी तरह से दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। अब मुख्य लेन पर भी वाहनों की लंबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.