गोरखपुर, मई 24 -- पीपीगज/भरोहिया हिटी। पीपीगंज गोलीगंज बाईपास मार्ग पर बने फ्लाईओवर की दोनों ओर बनाई गई सर्विस लेन अधूरी होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सर्विस लेन को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला करीब 100 मीटर हिस्सा दोनों तरफ अधूरा छोड़ दिया गया है जो अब गड्ढों में तब्दील हो चुका है। वहीं सड़क किनारे मिट्टी और छाइयों का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर समुचित ढलान न होने और जगह जगह गड्ढे होने से दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। आए दिन वाहन फंस रहे हैं जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। गोलीगंज निवासी टिंकू, नयनसर निवासी करन, अमित पासवान तथा मारकण्डेय तिवारी समेत चौर...