बगहा, जून 6 -- बेतिया। बेतिया नगर निगम द्वारा सर्विस लेन पर चलाए जा रहे अभियान के चौथे दिन यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध वाहन पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। स्टेशन चौक से सुप्रिया रोड होते हुए छावनी तक अभियान चलाया गया। नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ सुप्रिया रोड में निकली और सर्विस लेन पर गलत तरीके से वाहन पार्क करने वाले वाहन मालिकों से जुर्माना वसूलना शुरू की। शनिवार को पार्किंग में लगाए दोपहिया के साथ चार पहिया वाहनों को जब्त भी किया गया।सिटी मैनेजर संतोष कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अचानक हुई कार्रवाई देख वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- सर्विस लेन पर दर्जनों वाहनों को किया गया जब्त लोग आनन-फानन में सर्विस लेन से अपनी-अपनी वाहन हटाने लगे। निगम के सिटी मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि सर्वि...