सर्विस लेन पर घंटों जाम में फंसे लोग
हरिद्वार, मई 20 -- धर्मनगरी में बुधवार को हाईवे की सर्विस लेन पर लगे लंबे जाम ने लोगों को बेहाल कर दिया। रोड़ीबेलवाला, भूपतवाला और बैरागी कैंप जाने वाले मार्ग पर सुबह से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे रहे कि दोपहिया और चारपहिया वाहन घंटों रेंगते नजर आए। जाम में श्रद्धालु, स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और स्थानीय निवासी फंसे रहे, जबकि मौके पर ट्रैफिक पुलिस नदारद दिखाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में सर्विस लेन के किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है और यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग के कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। राहगीर विजय कुमार ने कहा कि हरिद्वार में पर्यटन और तीर्थ यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.