कुशीनगर, जून 3 -- कुशीनगर। निज संवाददाता जोकवा बाजार में सब्जी मंडी के पास हाइवे के सर्विस लेन पर अतिक्रमण होने से आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इससे बाजार करने आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।जोकवा बाजार में हाइवे के सर्विस लेन पर बेतरतीब खड़े दो पहिया वाहन और सड़क पर ही लगी दुकानों के वजह से वाहन चालकों को परेशानियो का सामना करना पड़ता है। इससे सड़क पर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं प्रशासन मुकदर्शक बना है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहक सर्विस रोड पर ही बेतरतीब गाड़ियों को खड़ी कर देते है, जिससे सर्विस रोड पर बड़े वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं मिलने पर फस जाते है और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। वहीं हाल बाजार हाइवे के ओवर ब्रिज के नीचे का है, जहां कई दुकानदार अपनी दुकान सड़क पर लगा रहे ह...