गाजीपुर, नवम्बर 26 -- देवकली। गाजीपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर देवकली बाजार के बीच फोरलेन निर्माण होने के बावजूद सर्विस लेन और पानी निकासी के लिए नाली नहीं बनाई गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाए होती हैं। मंगलवार को ब्रह्मदासपुर मुहम्मदाबाद निवासी 36 वर्षीय पंकज कुमार राय की बाइक खड़ी मैजिक से टकराने से मौत हो गई। कट पर रात में रोशनी न होने के कारण सड़क पार करना खतरनाक है। फोरलेन से गांव दो हिस्सों में बंटा है और छात्र व ग्रामीण इसे पार करते हैं। ईंट भट्ठे की वजह से ट्रैक्टर व भारी वाहन फोरलेन पर मुड़ते हैं, जो गंभीर हादसों का कारण बन रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.