कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर दक्षिण। बर्रा बाईपास से गुजैनी थाने की ओर जाने वाले मार्ग की सर्विसलेन पर हुए अतिक्रमण की शिकायतों के बाद बुधवार तय समय के अनुसार नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम खानापूरी कर लौट गई। जोन तीन की राजस्व निरीक्षक नीलम सरोज की मौजूदगी में पहुंची टीम ने बुलडोजर की मदद से किए गए कुछ अतिक्रमण को ढहाया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की भी कोशिश की, जिन्हें पुलिस व प्रवर्तन टीम ने समझाया। हालांकि इलाके के लोगों का आरोप है कि टीम ने सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को तो हटवा दिया, लेकिन एक अस्पताल, गेस्टहाउस की ओर से हुए अतिक्रमण को नहीं हटाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.