फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- अचानक हाईटेंशन तार टूटने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भयभीत होकर लोग इधर-उधर भगाने लगे। तार टूटकर सर्विस रोड पर गिरने से आवागमन भी बंद हो गया। चौकी पुलिस ने लोगों को हादसे से बचाने को आवागमन को रोका। मामला विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत गणेश नगर स्थित चौकी के समीप का है। जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। विद्युत अधिकारियों ने अपनी देखरेख में शटडाउन लेकर अनुरक्षण का कार्य शुरू कर दिया। विद्युत सप्लाई बंद होने के बाद ही आवागमन शुरू हुआ लेकिन तब तक काफी संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गई। अवर अभियंता रंजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ही शटडाउन के लिए अधिकारियों को सूचित कर दिया। फाल्ट के कारण 11केवी तार क्षतिग्रस्त हुआ। तार जोड़ने के कार्य को दो घंटे में पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.