मैनपुरी, दिसम्बर 27 -- चौकी पुलिस की अनदेखी के चलते कस्बा के ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर रोजाना जाम लगता है। समस्या की तरफ पुलिस प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जाम लगने के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों ने जाम से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बा में आलू मंडी का संचालन शुरू हो चुका है। शाम होते ही मंडी में आने वाले ट्रैक्टर चालक सर्विस रोड पर वाहनों को आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। रात में जाम लगने से राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या होने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। राहगीरों ने एसपी से मांग की कि सर्विस रोड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.