सोनभद्र, मार्च 27 -- सोनभद्र, संवादाता। राबर्ट्सगंज नगर में फ्लाईओवर के बगल में एक निजी अस्पताल के पास सर्विस लेन पर बने गडढे से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सर्विस लेन पर बने गडढे से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने संबंधितों से सड़क बने गडढे और मिट्टी के ढेर को हटाये जाने की मांग की है। स्थानीय निवासी कृपा, संजय, राजकुमार, अशोक समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर बने गडढे और मिट्टी के ढेर से लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कत हो रही है। बाइक और साइकिल सवारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वहीं यात्री लेकर इस सड़क से गुजरने वाले टोटो को पलटने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि किसी तरह से काफी जद्दोजहद के बाद तो सर्विस सड़क की मरम्मत हो पाई है। ऐसे में सड़क पर फिर से गडढा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.