सर्विस रोड पर पानी भरने से परेशानी
चंदौली, जुलाई 1 -- सैयदराजा। सैयदराजा क्षेत्र में भी मंगलवार को दोपहर बाद बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। करीब बीस मिनट तक हुई हल्की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं बरठी कमरौर अंडरपास के समीप नाला जाम होने से बरसात का पानी सर्विस रोड पर फैल गया। जिससे आवागमन करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय गामीणों का कहना है कि नेशनल हाईवे की ओर से दोनों सर्विस रोड के किनारे पानी निकासी के लिए नाला बनाया गया है। लेकिन उसकी नियमित सफाई न होने से नाला जाम है। जिससे हल्की बारिश में भी पानी ओवरफ्लो होकर सर्विस रोड तक फैल जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.