नई दिल्ली, जून 8 -- -इन चैंबरों में मुख्य सड़क के ड्रेन पाइप को जोड़ कर पानी निकासी की जाएगी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बरसात के मौसम में सर्विस रोड पर मुख्य हाईवे और एक्सप्रेसवे का पानी भरने से रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक अनूठा प्रयोग कर रहा है। पूर्वी दिल्ली में वेस्ट विनोद नगर के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) व एनएच-नौ और सर्विस रोड के बीच की जगह पर ड्रेन पाइपलाइन के साथ-साथ चैंबर बना रहा है। इन चैंबरों में हाईवे और एक्सप्रेसवे की ड्रेन पाइप को जोड़ा जाएगा। इससे बरसाती पानी सीधे पाइपलाइन के जरिए सीधे नाले में चला जाएगा और सर्विस रोड पर पहुंच ही नहीं पाएगा। इससे सर्विस रोड लबालब होने से बच जाएगी और यातायात बाधित नहीं होगा।

जलभराव की समस्या का हल वेस्ट विनोद नगर के पास हर बरसात में सर्विस रोड पर...