गुड़गांव, मार्च 29 -- सोहन, संवाददाता। शहर पुलिस थाने से बाजार की तरफ जाने वाले रास्ते पर सर्विस रोड के चौराहे पर अचानक सड़क धंसने से एक बड़ा गड्ढा बन गया है। करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी सरकारी विभाग ने इस जानलेवा गड्ढे को भरने की सुध नहीं ली है। चौराहे के बीचों-बीच बने इस गड्ढे के कारण हर समय एक बड़े हादसे का डर बना हुआ है, लेकिन प्रशासनिक अमला पूरी तरह से बेपरवाह नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले एक भारी वाहन के गुजरने से सर्विस रोड का यह हिस्सा अचानक धंस गया। इससे वहां करीब पांच फीट लंबा, पांच फीट चौड़ा और पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढे के आसपास से वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी लगातार कट रही है, जिससे सड़क की ऊपरी परत और भी पतली और खोखली होती जा रही है। रात के अंधेरे में कोई वाहन इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.