इटावा औरैया, मार्च 16 -- इटावा, संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से नेपाली युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नेपाल के जिला पियुथान के थाना बरौला कोलवांग निवासी 23 वर्षीय विजय गाहा पुत्र कमान सिंह पिछले करीब छह माह से इटावा में रहकर काम कर रहा था। वह शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित आईटीआई चौराहा पर एक फास्ट फूड की दुकान पर काम करता था। विजय अपने परिवार के साथ सिया देवी हॉस्पिटल के पास किराए के कमरे में रहता था और रोजाना वहीं से काम पर जाता था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे विजय अपने कमरे से काम पर जाने के लिए निकला था। वह पैदल ही जसवंतनगर हाईवे की सर्विस रोड से होकर अपने होटल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सिया देवी हॉस्पिटल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.