फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- फिरोजाबाद, उत्तर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हाईवे किनारे सर्विस रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली के रौंदने से सुपरवाइजर की मौत हो गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जैन नगर निवासी 58 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र रमेश चंद्र राजा का ताल स्थित एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर थे। वह गुरुवार शाम फैक्ट्री से घर वापस पहुंचे। खाना खाने के बाद सुहागनगर चौराहा के निकट सर्विस रोड पर पैदल जा रहे थे। उसी दौरान आयुर्वेदिक सेवा सदन के सामने तहसील की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर मौके पर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.