फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- फिरोजाबाद, भीषण गर्मी में जाम लोगों को परेशान कर रहा है। शहर में फ्लाई ओवर के निर्माण के चलते सुहाग नगर से जैन मंदिर तक जाम में हर रोज बड़ी संख्या में वाहन फंसते हैं तो दूसरी तरफ ओवरब्रिज के नीचे काम की धीमी रफ्तार ने शहर की पूरी लाइफ लाइन को ध्वस्त कर रखा है। कार स्वामी तो सर्विस रोड पर जाने से कतराने लगे हैं। सर्विस रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे जगह-जगह पर ठेकेदार ने खुदाई करके छोड़ दी है तथा इस स्थिति में शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिरोजाबाद में क्लब चौराहा से लेकर कोटला चुंगी तक ओवर ब्रिज के नीचे नगर निगम द्वारा कार्य कराया जा रहा है। यहां पर दोनों तरफ निगम के ठेकेदार ने खुदाई कर छोड़ दी है। खुदाई के बाद मिट्टी के ढेर भी यहीं पर लगा दिए हैं। ठेकेदार द्वारा धीमी गति से किए जा रहे निर्माण का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.