रुडकी, मार्च 27 -- सर्विस मार्ग पर गलत साइड से वाहनों के गुजरने से शुक्रवार को आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। पुलिस ने सभी वाहनों को एक लाइन में लगवाकर यातायात सुचारू करवाया। कस्बे भगवानपुर में दोनों तरफ बने सर्विस मार्ग पर वाहन संचालकों की ओर से अपने वाहनों को विपरीत दिशा से दौड़ाया जाता है। ऐसे में आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इससे वाहन संचालक घंटों जाम में फंसे रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर कई वाहन चालक विपरीत दिशा से वाहन लेकर आ गए। इससे जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को रोक-रोककर एक लाइन से गुजारा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.