फिरोजाबाद, मई 9 -- फिरोजाबाद। नगर निगम एक तरफ विकास का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ सर्विस रोड पर आम जनता सुरक्षित नहीं है। मेनहोल खुले पड़े हैं या फिर ढक्कन टूटे पड़े हैं, जिन्हें बदलवाने की तरफ नगर निगम का ध्यान नहीं है। शहर की सर्विस रोड पर दर्जनों ऐसे स्थान हैं, जहां पर मेनहोल खुले होने से लोगों को हादसों का शिकार होना पड़ रहा है, लेकिन नगर निगम का इस तरफ ध्यान नहीं है। नगर निगम में अगर नगला बरी से सुहाग नगर तक सर्विस रोड पर कुछ यही स्थिति बनी हुई है। सुहाग नगर से नगला बरी जाने वाली सर्विस रोड पर हालातों को देख चिंता होती है। हर कुछ कदम पर यहां सर्विस रोड पर कहीं नाले खुदे दिखाई देते हैं तो कहीं पर बड़े नालों पर रखी हुई पटिया टूटी। इस स्थिति में इन स्थानों पर राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बाइक सवार साइड से निकलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.