गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के सीपीआर हिस्से पर सेक्टर-36ए की तरफ सर्विस रोड के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने जमीन अधिग्रहण प्रस्ताव तैयार करके भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भेज दिया है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल से लेकर खेड़की दौला तक सीपीआर की बाईं तरफ सर्विस रोड का निर्माण किया जाना है। इसके लिए गांव सिंही और नरसिंहपुर की 7.27 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। अधिग्रहित जमीन में 12 मीटर चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। जमीन का सर्वे एचएसआईआईडीसी की तरफ से किया गया था। जीएमडीए ने इस सर्वे रिपोर्ट की जांच के बाद अधिग्रहण का प्रस्ताव बनाकर एनएचएआई को भेज दिया है। जमीन अधिग्रहण में आने वाली लाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.