फरीदाबाद, मई 4 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। ग्रेटर फरीदाबाद में मास्टर रोड पर जाम की समस्या से राहत देने के लिए बनाई गई सर्विस रोड के बीच खड़े बिजली के खंभे से हादसे का खतरा बना हुआ है। सेक्टर-86, बीपीटीपी चौक और वर्ल्ड स्ट्रीट चौक के पास हादसा हो सकता है। हालांकि ऐसा नहीं प्राधिकरण को इसकी जानकारी नहीं है। आये दिन अधिकारियों का इन सड़कों से आना जाना होता है। बावजूद इस ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रेटर फरीदाबाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया गया नया क्षेत्र है। कुछ साल पहले इसके विकास की जिम्मेदारी एफएमडीए को सौंपी गई। यहां सड़क से लेकर सीवर और पेयजल की व्यवस्था आदि कार्य एफएमडीए द्वारा कराए जा रहे हैं। एक साल पहले एफएमडीए ने मास्टर रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत ने के लिए नोएडा की तर्ज पर मुख्य सड़कों के साथ सर्विस रोड बनाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.