सर्विस रोड के फुटपाथों पर दुकानदारों का कब्जा, राहगीर बेहाल
कानपुर, जून 4 -- रूरा। कस्बे में विकास के नाम पर बना ओवरब्रिज अब स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। ओवरब्रिज के दोनों ओर बनी सर्विस रोड के फुटपाथों पर स्थानीय दुकानदारों ने पूरी तरह से कब्जा जमा लिया है। पैदल चलने वालों के लिए बने फुटपाथों पर अब सामान सजा हुआ है, जिसके कारण राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़क पर चलना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। कस्बे में ओवरब्रिज के नीचे और सर्विस रोड पर सुबह होते ही फुटपाथ गायब हो जाते हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान फुटपाथों पर कई फीट आगे तक फैला रखा है। यह भी पढ़ें- नो पार्किंग बोर्ड के ठीक नीचे सज रहा अवैध ऑटो स्टैंड यहां दुकान पर आने वाले ग्राहकों के बेतरतीब खड़े वाहन और फुटपाथ की कसर पूरी कर देते हैं। इसके चलते व्यस्त समय में यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.