बागपत, अप्रैल 12 -- बड़ौत। नगर के बिनौली मार्ग पर ओवरब्रिज के दोनों तरफ चल रहे सर्विस रोड के निर्माण कार्य में बाधा डालने पर ठेकेदार अनुज ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं निर्माण कार्य कराने के लिए उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। निशानदेही के अनुसार दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया है। जिसके हटने पर सड़क का चौड़ीकरण होगा। ठेकेदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सड़क निर्माण में कुछ लोग बाधा बन रहे हैं। इसके कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है, जबकि निर्माण कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरा होना है। सड़क नहीं बनने से लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सर्विस रोड के चौड़ीकरण का मुद्दा पिछले कई दिनों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.