बागपत, अप्रैल 9 -- बड़ौत। बिनोली रोड पर ओवरब्रिज के सर्विस रोड का निर्माण कार्य अधर में लटके रहने के कारण एक बार फिर स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने रस्सी लगा ओवरब्रिज से आवागमन को पूरी तरह से ठप कर दिया। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, बिनोली रोड ओवर ब्रिज के दोनों और सर्विस रोड के चौड़ीकरण की मांग को लेकर गुरुवार को भी महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दोनों और का मार्ग अवरुद्ध कर दिया। रस्सी लगाकर न केवल सर्विस मार्ग के रास्ते बल्कि ओवरब्रिज को भी पूरी तरह से अवरुद्ध किया गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मेरठ की ओर तथा शहर की ओर आने वाले लोगों की परेशानी इस जाम से कई गुना बढ़ गई। मजबूरन लोगों को लहोड्डा गांव से होकर बिजरौल रोड अंडरपास के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा। पुलिस के समझाने...