बागपत, अप्रैल 8 -- बड़ौत। बड़ौत के बिनौली रोड पर रहने वाले लोगों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। ओवर ब्रिज के बराबर में सर्विस रोड के चौड़ीकरण की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लंबे समय से बिनौली रोड पर बने ओवर ब्रिज के बराबर की सर्विस रोड के चौड़ीकरण की मांग की जा रही है। मार्ग पर अतिक्रमण व जाम की शिकायत की जाती रही है। मंगलवार को क्षेत्र की अधिकांश महिलाओं द्वारा सड़क जाम कर दी गई थी। इसी मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्र के लोग एकत्र होकर तहसील पहुंचे और एसडीएम भावना सिंह को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटवाने और सर्विस रोड के चौड़ीकरण की समस्या के समाधान की मांग की। लोगों का कहना है की नाला सफाई के दौरान सर्विस रोड पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए समाधान का आश्वासन द...