चंदौली, मई 2 -- चंदौली। जिला मुख्यालय पर डीएम कार्यालय से लेकर जिला अस्पताल तक सर्विस रोड के किनारे बने नाले पर अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ जगहों पर जाम की भी समस्या बन जाती है। इस समस्या को लेकर बीते दिनों सिविल बार अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम को पत्रक सौंपा था। साथ ही सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए समस्या दूर करने की मांग किया था। लेकिन अभी तक इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.