सर्विस रोड के किनारे अतिक्रमण से लगता है जाम
चंदौली, जून 14 -- चंदौली। जिला और पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी सर्विस रोड के किनारे से ठेला-खुमचा लगाकर किए गए अतिक्रमण नहीं हट पा रहा है। इससे जिला अस्पताल से लेकर सदर ब्लाक तक आएदिन जाम की स्थित उत्पन्न हो जाती है। इसके चलते राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत की तरफ से बीते दिनों अतिक्रमण हटाने के लिए पटरी दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन आज तक इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.