बागपत, अप्रैल 7 -- बड़ौत। मंगलवार को बिनौली रोड ओवर ब्रिज पर क्षेत्र की महिलाओं ने जाम लगा दिया। ओवर ब्रिज के दोनों और सर्विस रोड के चौड़ीकरण की मांग को लेकर गुसाईं महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दोनों ओर का मार्ग अवरुद्ध कर दिया। घंटों बीत जाने के बाद पुलिस के समझाने पर लोगों द्वारा जाम खोला गया। बिनौली रोड के सूर्य नगर मोहल्ले के पास ओवरब्रिज व सर्विस रोड पर महिलाओं ने जाम लगा दिया। जिसके चलते सड़क के दोनों और जाम लग गया और मार्ग अवरुद्ध हो गया। गुसाईं महिलाओं का कहना है कि जब से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था, तभी से उनके द्वारा सर्विस रोड के चौड़ीकरण की मांग की जा रही है। प्रशासन से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला, कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना था कि पीडब्ल्यूडी विभाग तथा तहसील प्रशासन द्वारा नाप-तोल की महज खाना पूर्ति की गई, जबकि मानक...