हरिद्वार, फरवरी 26 -- एनएचएआई शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 और 34 के मुख्य मार्ग समेत सभी सर्विस रोड पर ब्लैक टॉप ओवर लेयर की मरम्मत का काम कर रहा है। प्रेम नगर आश्रम चौक से गुरुकुल कांगड़ी विवि तक की सर्विस रोड की मरम्मत का काम गतिमान है। गुरुवार को इंसीडेंट मैनेजर अतुल शर्मा ने बताया कि एनएचएआई ने यातायात पुलिस के सहयोग से ट्रैफिक डायवर्जन करते हुए ऋषिकुल कट को जनमानस की सुविधा के लिए खोला गया है। इसके बाद सहगल पेट्रोल पंप से प्रेम नगर आश्रम चौक तक सर्विस रोड की मरम्मत का काम किया जाएगा। इस वजह से हाईवे पर आगामी दो दिन वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.