सर्विस रोड और बाईपास पर घंटों तक लगा जाम, रेंगते नजर आए वाहन
रुडकी, मई 27 -- भगवानपुर, संवाददाता। कस्बे की सर्विस मार्ग से लेकर चौराहे व हरिद्वार बाईपास पर कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को एक लाइन में चलाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। बुधवार को कस्बे में मेन बाजार, सर्विस मार्ग पर गलत साइड से वाहनों की आवाजाही ने जाम लगा दिया। गलत दिशा से आने-जाने वाले वाहन चालकों में एक-दूसरे से जल्द निलकने की होड़ मची रही। इस दौरान सर्विस मार्ग पर दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे सर्विस मार्ग पर बनी दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.