मोतिहारी, फरवरी 23 -- मोतिहारी। मोतीझील ऑटोमोबाइल बुलेट शोरूम चन्द्रहिया में सर्विस मेगा कैंप का भव्य उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि मोतीझील ऑटोमोबाइल की सुविधा का लाभ पूरे शहरवासी ले रहे हैं। मौके पर पूर्व नगर पार्षद उपसभापति मोहिबुल हक, वार्ड पार्षद धीरज जायसवाल, शिक्षाविद सह समाजसेवी कौशल किशोर सिंह, मो. तमन्ना, पंकज कुमार, रॉयल एनफील्ड के अधिकारी दयाशंकर प्रसाद, अजीत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सैकड़ों ग्राहकों ने मेगा कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया एवं सर्विसिंग एवं अन्य छूट का लाभ लिया। मौके पर कंपनी के प्रो. प्रकाश कुमार ने बताया कि सर्विस मेगा कैंप तीन दिनों तक है, जिसमें सर्विसिंग, पार्ट्स एवं अन्य सुविधा पर आकर्षक छूट उपलब्ध है। साथ ही गाड़ी बुकिंग पर छूट मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.