सर्विस क्लब चुनाव की मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन
मुजफ्फर नगर, मई 10 -- मुजफ्फरनगर। सर्विस क्लब की वर्ष 2026-28 की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिलाधिकारी उमेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद शनिवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत 10 मई को मतदाता सूची पर आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं, जिनका निस्तारण 11 मई को किया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 12 मई को नामांकन पत्र वितरित किए जाएंगे, जिन्हें 14 मई को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक जमा किया जा सकेगा। 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच (स्कूटनी) होगी और इसी दिन नाम वापसी की प्रक्रिया भी संपन्न की जाएगी। क्लब की नई कार्यकारिणी के लिए मतदान 17 मई को निर्धारित किया गया है, जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने निष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.