मुख्य संवाददाता, मार्च 30 -- भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय से गिरफ्तार किया। आरोपित कर्मियों पर आरोप है कि नाथनगर में पदस्थ मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) अभिजीत कुमार से सेवा संपुष्टि के आवेदन पर दस्तखत करने के नाम पर 70 हजार रुपए की मांग की गई थी। पीड़ित मार्केटिंग ऑफिसर ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी शाखा में कर दी। शिकायत की जांच सही पाए जाने पर दोनों कर्मियों को ट्रैप किया गया और 70 हजार रुपए नकद लेते हुए मयंक कुमार को गिरफ्तार किया गया।सेवा संपुष्टि के लिए मांगी 70 हजार की घूस दरअसल नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में पदस्थापित अभिजीत कुमार से उनकी सेवा संपुष्टि (सर्विस कंफर्मेशन) के एवज में सत्तर हजार रुपए की मांग की गई थी। कई बार अनुरोध करने के बावजूद लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.