भदोही, मई 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोधोसिंह बाजार में सड़क की पटरी पर कूड़ा-कचरा डंप हो रहा है। सर्सिसलेन पर डंप कचरा से उठ रहा दुगंध लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इतना ही नहीं ट्रांसफार्मर एवं हाईटेंशन तार के पास कूड़े में आग लगा दी जा रही है। ऐसे में किसी वक्त अप्रिय घटना हो सकता है। बस्ती में निकला कूड़ा-कचरा मनमाने ढंग से सड़क की पटरी पर डंप कर दिया जाता है। इससे उठने वाली दुर्गंध से राहगीरों का चलना दुभर हो जाता है। हर तरफ फैली गंदगी स्वच्छता अभियान को तार-तार कर रही है। इतना ही नहीं तीखी धूप के बीच दोपहर में कूड़ा में आग लगा दिया जा रहा है। आग लगते ही तेज हवा से पन्नी जलते हुए इधर-उधर बिखरने लगती है। कचरा के पास ही ट्रांसफार्मर लगा है और बिजली का तार भी नीचे लटक रहा है। गर्मी के मौसम में अगलगी की घटना हुई तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.