शामली, मार्च 8 -- जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल और थानों पर संचालित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के 142 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है। रविवार को शहर की पुलिस लाईन में प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जनपद में गुम होने वाले मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल और संबंधित थानों के कर्मचारियों को निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 142 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए। इस दौरान उन्होंने सर्विलांस सेल और सीईआईआर पोर्टल पर कार्य कर रही टीम की मेहनत और लगन की सराहना की। अपने खोए हुए मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.