बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- जिला पुलिस ने बीते कुछ माह के दौरान गुम हुए 122 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बरामद मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा। बरामद मोबाइल फोन्स की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जाती है। खोए मोबाइल बरामद होने के बाद पीड़ित लोग चहकते हुए नजर आए और पुलिस अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा गुम/ खोए हुए मोबाइल की रिकवरी हेतु ऑनलाइन पोर्टल सीईआईआर पोर्टल बनाया गया हैं। इसके माध्यम से गुम व खोए या चोरी हुए फोनों को वापस पाया जा सके एवं उनके दुरुपयोग को रोका जा सकता है। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों में क्षेत्र में मोबाइल फोन गुम होने की ​शिकायतें प्राप्त हुई थीं। सर्विलांस टीम की मदद से खोए मोबाइल बरामद...