सर्वा गांव में करंट से रिटायर्ड शिक्षक की मौत
बिहारशरीफ, मई 21 -- सर्वा गांव में करंट से रिटायर्ड शिक्षक की मौत बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता प्रखंड के सर्वा गांव में रिटायर्ड शिक्षक की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी। रिटायर्ड शिक्षक अशोक कुमार शर्मा गांव से उत्तर एक ट्रांसफार्मर के बगल से जा रहे थे, तभी वे बिजली के तार की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि छह माह पहले ही वे रिटायर्ड हुए थे। (बरबीघा से राकेश कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.