इटावा औरैया, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र गुरुवार से सर्वार्थ सिद्धि के साथ ब्रह्म व शुक्ल योग में घट स्थापना के साथ शुरू हो गये है। इस बार मां शेरावाली पालकी में विराजमान होकर आयीं हैं। पहले दिन मंदिरों में माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। वही नौ दिन तक व्रत रखने वालों भक्तों के व्रत भी शुरू हो गए। सिद्ध शक्तिपीठ माता कालीवॉह मंदिर, लखना के कालका देवी मंदिर तथा बलरई के ब्रह्माणी देवी मंदिर पर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रमुख देवी मंदिरों पर बुधवार की देर रात से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था जो गुरुवार की रात तक चलता रहा। मंदिरों के साथ-साथ हर तरफ माता के जय घोष गुंजायमान होते रहे। नवरात्र को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों पर नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की सबसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.