नैनीताल, मार्च 25 -- नैनीताल। इस बार रामनवमी का पर्व आज 26 मार्च को मनाया जाएगा। आचार्य प्रकाश जोशी ने बताया कि इस दिन अष्टमी तिथि प्रातः 11:46 बजे तक रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ होगी। आर्द्रा नामक नक्षत्र शाम 4:16 बजे तक रहेगा। शोभन योग मध्य रात्रि 12:31 बजे तक रहेगा। इस दिन चंद्र देव पूर्ण रूप से मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। सर्वार्थ सिद्धि योग इस दिन शाम 4:19 बजे से अगले दिन यानी 27 मार्च को प्रातः 6:11 बजे तक रहेगा। बताया कि यह योग पूजा पाठ एवं खरीदारी के लिए भी अत्यंत शुभ रहेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त गुरुवार को सुबह 11:46 से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.